जमशेदपुर: पूर्व सांसद एवं झारखंड आंदोलनकारी शैलेंद्र महतो ने विधायक जयराम महतो के समर्थन में बयान जारी करते हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक दारोगा के पक्ष में पुलिस एसोसिएशन खड़ी होगी तो ऐसा न हो कि कल जयराम महतो के समर्थन में पूरा झारखंड खड़ा हो जाए।महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधि और पुलिस के बीच कहासुनी होना असामान्य नहीं है। ऐसे मामले में पुलिस एसोसिएशन को पक्षकार बनने के बजाय निष्पक्ष रहकर कानून-व्यवस्था संभालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जयराम महतो ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसके लिए उन्हें माफी मांगने या गिरफ्तार करने की जरूरत पड़े।पूर्व सांसद ने अपने झारखंड आंदोलन के दिनों को याद करते हुए 1990 की एक घटना का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि सीतारामडेरा थाना में उनके आंदोलनकारी