सिमडेगा की ओर बढ़ा पर्यटकों का रुझान, कोलकाता से पहुंचे सैलानियों ने प्राकृतिक सुंदरता की जमकर की सराहना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

image_pdfE-PEPERimage_print

सिमडेगा अब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक पर्यटन स्थलों के कारण पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। हाल ही में कोलकाता से आए पर्यटकों का एक दल रामरेखा धाम घूमने पहुंचा। भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां की प्राकृतिक चट्टानों, हरियाली, शांत वातावरण और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों का अवलोकन किया। पर्यटक यहां की खूबसूरती से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वीडियो जारी कर सिमडेगा की प्राकृतिक छटा और पर्यटन संभावनाओं की खुलकर सराहना की।
पर्यटकों का कहना था कि सिमडेगा का प्राकृतिक वातावरण बेहद मनमोहक है और यहां आकर उन्हें एक अलग ही सुकून का अनुभव हुआ। उन्होंने अन्य लोगों से भी सिमडेगा आकर यहां के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की अपील की।जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त कंचन सिंह की दूरदर्शी सोच और पर्यटन विभाग की सकारात्मक पहल का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पर्यटन स्थलों के विकास, बेहतर सुविधाओं और प्रभावी प्रचार-प्रसार के कारण अब दूसरे राज्यों से भी पर्यटक सिमडेगा पहुंच रहे हैं। इससे जिले की पहचान मजबूत हो रही है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

image_pdfE-PEPERimage_print

Leave a Comment

और पढ़ें