रामरेखा धाम विकास समिति की बैठक में नई समिति का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महंत अखंड दास ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश

सिमडेगा: रामरेखा धाम विकास समिति की आवश्यक बैठक मंगलवार को रामरेखा धाम परिसर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत धाम के परम पूज्य महंत  श्री राम अखण्ड दास जी महराज द्वारा पुष्प अर्पित कर ब्रह्मलीन बाबा के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात पुरानी समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए उसके कर्मियों के योगदान पर चर्चा की गई तथा पिछले बैठक की संपुष्टि की गई।वहीं पूर्व की आम बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नई समिति के गठन को लेकर प्राप्त सेवा आवेदनों एवं कार्यों के आधार पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से रामरेखा धाम विकास समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें महंत सह अध्यक्ष एवं संचालक अखंड दास जी महाराज, सह संचालक सचिदानंद पंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ बमलिया, उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद, साहू, जगदीश सिंह, तपेश्व साहू, सुशील श्रीवास्तव, राजेंद्र मेहर, राधेश्याम प्रसाद, दीपनारायण दास, आनंद सिंह, संजीत प्रसाद, अदित्य सिंह जूदेव, पवन मित्तल, सचिव ओमप्रकाश साहू, उप सचिव लक्ष्मीनारायण सिंह, मुरारी प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी विकास साहू, कार्यालय प्रमुख कमल सेनापति, विधि प्रमुख गिरीशचन्द्र गुप्ता, आंकेंक्षक अमित कुमार, संपादक भुनेश्वर सेनापति शामिल हैं।

इसके अलावा श्री रामरेखा धाम ग्रामीण विशेष क्षेत्र प्रतिनिधि के रूप में कृष्ण बिंझिया, सुदामा प्रसाद, राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण दिघवार, मधुसूदन सिंह, कृष्णा राय कोटवार, रामचन्द्र दास, धुनर्धर कोटवार तथा सिमडेगा नगर विशेष क्षेत्र प्रतिनिधि के रूप में नरायन दास, विनोद अग्रवाल, लहरू सिंह, कृष्णा शर्मा, रिंकु अग्रवाल, रामजी यादव, चन्दन लाल को जिम्मेदारी दी गई। प्रखंड प्रतिनिधियों में पाकरटांड से सीताराम प्रसाद, सुदर्शन सिंह, कुरडेग से रामचंद्र साय, सुमन्त सिंह, केरसई से बसन्त साहू, ललित दास, बोलबा से टकबर सिंह, हीरा प्रधान, ठेठईटांगर से श्रवण सेनापति, बन्धु मांझी, बांसजोर से तपेश्वर सिंह, सुदर्शन सिंह, जलडेगा से अघना खड़िया, विवसनाथ, कोलेबिरा से जनेश्वर बिरहोर, अभिषेक प्रसाद, बानो से विश्वनाथ बड़ाईक, विकास सिंघल, सिमडेगा ग्रामीण पश्चिम क्षेत्र से रणधीर प्रसाद, पुरुषोत्तम दास, सूरज प्रसाद, संजय प्रसाद, सिमडेगा ग्रामीण पूर्वी से सुमन्त बीसी, श्यामसुंदर सिंह, रायडीह से रामप्रसाद साहू, बालमुकुंद सिंह, चैनपुर से मनोहर बड़ाईक, बुधराम नायक, डुमरी से रामकृपाल बैगा, बिजेंद्र पांडेय तथा जारी से दिलीप बड़ाईक, सकलदीप नाथ साहदेव को दायित्व सौंपा गया।बैठक के दौरान संत उमाकांत जी ने आशीर्वचन देते हुए सभी को संगठित होकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं संत तुसली दास ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भगवान राम के सच्चे सेवक बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।इस अवसर पर महंत सह अध्यक्ष एवं संचालक श्री अखण्ड दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि रामरेखा धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कारों को सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य सेवा, समर्पण और अनुशासन को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान जी की तरह निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही सच्ची भक्ति है और इसी भावना से धाम के विकास को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बैठक में मुख्य संरक्षक के द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर अध्यक्ष का स्वागत किए एवं आर्शीवाद लिए साथ ही संत उमाकांत एवं तुलसीदास को कोर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने मंदिर प्रांगण में संकल्प लिया कि वे हनुमान की तरह सेवा भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित दायित्ववान सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं हनुमान चालीसा देकर महन्त, सन्त एवं संरक्षक प्रेरित किए और   शुभकामना दी साथ ही महन्त जी के द्वारा कोर समित को अंगवस्त्र एवं आर्शीर्वाद दिए इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामिण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें