महुआडांड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने की एसआईआर कार्य की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लातेहार:महुआडांड़ प्रखंड के परहा टोली पंचायत भवन में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची संशोधन अभियान SIR के तहत चल रहे कार्य की समीक्षा की गई और आम जनता को इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। जिन लोगों का नाम छूट गया है या नए 18+ युवा मतदाता हैं, उनसे अपील की गई कि वे जल्द से जल्द फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वाएं।


बैठक में झामुमो युवा जिला सचिव परवेज आलम, पंचायत सचिव मनोज कुमार, मेंहदी हसन, पंचायत बीएलई सहित क्षेत्र के बीएलओ और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और SIR कार्य में प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने भी आश्वासन दिया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में पूरी मदद करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें