ऑनलाइन गेमिंग के जरिए फंसाकर युवती का अपहरण,पाकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में मिला लोकेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

image_pdfE-PEPERimage_print

गुमला: जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से संपर्क बनाकर एक युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। घटना गुमला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती 30 अप्रैल को किसी कार्य से सिसई गई थी। इसी दौरान जब परिजन दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच घर लौटे तो वह घर पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन और पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवक उसे Maruti Suzuki Ertiga (नंबर JH 01FC-7600) में बैठाकर अपने साथ ले गया।
ऑनलाइन गेम से हुई पहचान
परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि युवती ऑनलाइन गेम खेलती थी। इसी दौरान उसकी पहचान राजस्थान के एक युवक महेंद्र सिंह से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होती थी। आरोप है कि उसी युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
बॉर्डर इलाके में मिली लोकेशन
पीड़ित पिता ने पुलिस को युवक का मोबाइल नंबर और पता (सूरतगढ़, राजस्थान) भी उपलब्ध कराया है। पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर युवती की लोकेशन ट्रेस कर रही है। अब तक मिले सुराग के अनुसार उसकी लोकेशन भारत-पाकिस्तान सीमा के आसपास बताई जा रही है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तकनीकी और फील्ड स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

image_pdfE-PEPERimage_print

Leave a Comment

और पढ़ें