सिमडेगा:एएनएम व जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने लगाई न्यूट्रीशन प्रदर्शनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

image_pdfE-PEPERimage_print

सिमडेगा जिले के मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में एएनएम एवं जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा एक न्यूट्रीशन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य पोषण, संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों, संतुलित भोजन, कुपोषण, एनीमिया, डायबिटीक भोजन विटामिन की कमी तथा स्वच्छ खानपान से संबंधित मॉडल, चार्ट और पोस्टर प्रस्तुत किए। हरी सब्जियां, फल, दूध, दाल, अंडा एवं मोटे अनाज के लाभों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया। छात्राओं ने बताया कि सही पोषण स्वस्थ शरीर, बेहतर मानसिक विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में थाना प्रभारी बानो श्यामनंदन सिंह, कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, अंकिता मिश्रा प्राचार्या एरेन बेक, निशि डुंगडुंग, कविता कुमारी, ऋचा हेंब्रम, अमृता लवली जोजो, अल्बिना टोपनो खुशबू कुमारी सरिता कैथा लीलावती साहू मटिल्दा तिर्की सहित सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। अतिथियों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया गया।

image_pdfE-PEPERimage_print

Leave a Comment

और पढ़ें