मीट-भात में नशा देकर चालक को बनाया शिकार, अर्टिगा लेकर फरार

खूंटी: जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने चालाकी से कार चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और मारपीट के बाद उसकी अर्टिगा कार लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, ओडिशा नंबर (OD02DH6313) की अर्टिगा कार एक ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से बुक की गई थी। चालक दुष्यंता साहू दो सवारियों को लेकर यात्रा पर निकला था। रास्ते में खूंटी क्षेत्र में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गाड़ी रुकवाई और एक होटल से मीट-भात व मिठाई पैक कराई।
इसके बाद सुनसान स्थान पर बैठकर तीनों ने साथ भोजन किया। इसी दौरान आरोपियों ने चालक के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद चालक की हालत बिगड़ने लगी और वह कार में बैठते ही बेहोश हो गया।
चालक के बेहोश होते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मृत समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अर्टिगा कार लेकर मौके से फरार हो गए।
कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की नजर घायल चालक पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।




सिमडेगा नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी पर यौन  शोषण का मामला दर्ज

सिमडेगा के पूर्व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी एवं वर्तमान सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा पर चाईबासा महिला थाने में यौन शोषण धोखाधड़ी और धमकी देने का प्राथमिक दर्ज की गई है ।एक महिला ने शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण के आरोप में न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी ।इसके बाद कोर्ट ने निर्देश पर कार्रवाई की गई है। महिला थाना प्रभारी शीला मिंज ने बताया कि शुरुआती जांच में आप प्रथम दृष्टि या सही पाए गए जिस पर केस दर्ज किया गया है ,और इस मामले में जांच रिपोर्ट सरायकेला उपायुक्त को भेजी गई है। खबर अपडेट हो रही है..




पारिवारिक कलह ने ली जज की जान: मौत से पहले पिता को फोन कर कहा— “पापा, जीना मुश्किल हो गया है”

​दिल्ली के न्यायिक गलियारे से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। उत्तर-पूर्वी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव के रूप में कार्यरत 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा शनिवार को अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटके पाए गए। मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले अमन दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर अपनी पत्नी के साथ रहते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका वैवाहिक जीवन गहरे तनाव से गुजर रहा था।

​घटना की जो परतें अब खुल रही हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं। रिश्तेदारों के अनुसार, अमन अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद के कारण गहरे मानसिक अवसाद में थे। सुसाइड से ठीक एक रात पहले, अमन ने रात 10 बजे अपने पिता को फोन कर रोते हुए कहा था, “पापा, मैं बहुत परेशान हूं, अब जीना मुश्किल हो गया है।” बेटे की बेबसी सुनकर पिता तुरंत अलवर से दिल्ली पहुंचे, लेकिन वहां का मंजर और भी खौफनाक था। घर पहुँचने पर उन्होंने देखा कि पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो रही थी। आरोप है कि उस दौरान उनकी बहू ने ससुर को पुलिस बुलाने तक की धमकी दे दी।

​शनिवार सुबह भी विवाद शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घर में पत्नी के अत्यधिक हस्तक्षेप और घरेलू कलह से तंग आकर अमन फूट-फूट कर रो रहे थे। इसी बीच उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और आत्मघाती कदम उठा लिया। कानून के रखवाले की इस तरह विदाई ने पारिवारिक रिश्तों के बीच बढ़ते तनाव और मानसिक स्वास्थ्य के गंभीर संकट पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।